- Hindi News
- यह है दीमक हॉस्टलपोस्ट मेट्रिक हॉस्टल के कमरों में छात्र पानी को रोकने के लिए कर रहे हैं बर्तनों
यह है दीमक हॉस्टलपोस्ट मेट्रिक हॉस्टल के कमरों में छात्र पानी को रोकने के लिए कर रहे हैं बर्तनों का उपयोग
डीबी स्टार :ग्वालियर
श्रीराम कॉलोनी में आदिम जाति कल्याण विभाग के चार हॉस्टल बनाए गए हैं। इनमें एससी, एसटी के 250 से अधिक छात्र रहकर विभिन्न स्कूल व कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं कुछ छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयाारी भी कर रहे हैं।
हॉस्टल के कमरों में पानी आने के कारण ये छात्र पूरा समय ऐसी जगह की तलाश में ही निकाल देते हैं, जहां पानी न आ रहा हो। छात्रों की शिकायत पर डीबी स्टार टीम बुधवार रात हॉस्टल पहुंची। टीम ने देखा कि यहां न तो सुरक्षा गार्ड हैं और न ही वार्डन। टीम ने जब इस मामले में आदिम जाति कल्याण विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अमरनाथ सिंह से बात की, तो वह बहाने बनाने लगे। उन्होंने कहा- हम पहले भी हॉस्टल का मेंटेनेंस करा चुके हैं। मैं हॉस्टल में जाकर देखता हूं। क्योंकि हॉस्टल में तो छात्र ही तोडफ़ोड़ करते रहते हैं। > शेष पेज-२