- Hindi News
- स्कूल बेस्ड एग्जाम 15 के बजाय, दस मार्च से होंगे
स्कूल बेस्ड एग्जाम 15 के बजाय, दस मार्च से होंगे
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ((सीबीएसई)) ने स्कूलों की एग्जाम डेट में बदलाव किया गया है। इसलिए इस बार स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा पढ़ाई करने की जरूरत पड़ेगी। इस बार कक्षा नौवीं और दसवीं के स्कूल बेस्ड एग्जाम ((सम्मेटिव असेसमेंट-2))15 मार्च की बजाय पांच दिन पहले शुरू होंगे, यानी अब ये एग्जाम दस मार्च से होंगे। वहीं ऑप्शनल प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आवेदन की डेट भी बोर्ड ने बढ़ा दी है। स्टूडेंट्स इस एग्जाम के लिए 31 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि इससे पहले आवेदन की लास्ट डेट 31 दिसंबर थी। सहोदय ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ. मनोहर शर्मा का कहना है कि बोर्ड एग्जाम और स्कूल बेस्ड एग्जाम की डेट आपस में एक होने के कारण, टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। इसके अंतर्गत जिन स्टूडेंट्स ने दसवीं में बोर्ड बेस्ड एग्जाम में शामिल होंगे, उनके लिए कोई अंतर नहीं होगा। लेकिन स्कूल बेस्ड पर इसका असर होगा। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि शहर से स्कूल बेस्ड एग्जाम में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होते हैं।
- सम्मेटिव असेसमेंट के लिए स्टूडेंट्स कोर्स रिवाइज करें। इसके लिए पूरा न पढ़े, बल्कि इंपोर्टेंट टॉपिक को ही पढ़े। - दिन में दो से तीन घंटे एक सब्जेक्ट के रिवीजन के लिए दें। क्चफेसबुक पर भी अपने फ्रेंड्स और टीचर से क्वेरीज कर सकते हैं। क्चमॉक टेस्ट के लिए ऑनलाइन वेबसाइट और एजुकेशनल एप का यूज करें।
- पांच साल पुराने पेपर्स को सॉल्व करें। सीबीएसई के सैंपल पेपर भी पढ़ सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर-1800118002, जनरल इंक्वायरी नंबर-91112250925659
 स्कूल की छुट्टी होने के बाद आपस में डिस्कशन करतीं छात्राएं। फोटो: भास्कर
डेट सब्जेक्ट ं
14 अप्रैल इंग्लिश
15 अप्रैल मैथमेटिक्स
16 अप्रैल साइंस
17 अप्रैल सोशल साइंस
18 अप्रैल हिंदी
डेट क्लास नौवीं क्लास 10वीं
10 मार्च साइंस मैथ
12 मार्च हिंदी/संस्कृत इंग्लिश
15 मार्च मैथ साइंस
19 मार्च सोशल साइंस सोशल साइंस
22 मार्च इंग्लिश हिंदी/संस्कृत
25 मार्च एडिशनल सब्जेक्ट एडिशनल सब्जेक्ट
ऐसा रहेगा शेड्यूल
ऑप्शनल प्रोफिशिएंसी टेस्ट 14 अप्रैल से
द्ग3ड्डद्व ह्वश्चस्रड्डह्लद्ग
ये हैं टिप्स