- Hindi News
- बच्चों को विडो पर नहीं मिल पाएगा ‘जय हो’ का टिकट
बच्चों को विडो पर नहीं मिल पाएगा ‘जय हो’ का टिकट
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
यदि आपकी उम्र 1५ वर्ष से कम है और आप सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ को देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रहे हैं, तो आपको निराशा हाथ लग सकती है। इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की ओर से यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है। ऐसे में शहर के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स ने इस फिल्म के टिकट देने के लिए व्यवस्था में परिवर्तन किया है। वे केवल उन्हीं बच्चों को टिकट उपलब्ध कराएंगे, जिनके साथ एडल्ट होंगे। इस प्रमाण पत्र के मिलने का मतलब यह हुआ कि 1५ साल से कम उम्र वाले बच्चे को अकेले फिल्म देखने की अनुमति नहीं मिलेगी। उसे किसी एडल्ट के साथ ही फिल्म देखना पड़ेगा। सिनेप्रेमियों का कहना है कि आमतौर पर सलमान खान की फिल्में ‘यू’ प्रमाणपत्र के साथ पास होती हैं, लेकिन ‘जय हो’ यू/ए प्रमाणपत्र के साथ पास होने वाली सलमान की पहली फिल्म है।
सिंगल स्क्रीन में सुबह का शो नहीं
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की मल्टी बजट फिल्म ‘जय हो’ मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन में कुल मिलाकर 50 शो चलेंगे। इनमें सबसे ज्यादा शो मल्टीप्लेक्स में २८ शो रहेंगे, जबकि सिंगल स्क्रीन में २२ शो रहेंगे। इस वर्ष की यह पहली फिल्म है जिसके शहर में इतने शो चल रहे हैं। हालांकि सलमान खान के उन फैंस को निराशा हाथ लग सकती है, जो कि इस फिल्म को सिंगल स्क्रीन पर देखने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसकी वजह है कि सिंगल स्क्रीन पर इस फिल्म के सुबह के शो नहीं चलेंगे। सलमान खान की फिल्म को लेकर दर्शकों को इस बात को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह है क्योंकि उनकी इस फिल्म में हीरोइन हमेशा सस्पेंस में रहती है। साथ ही नई हीरोइन को अधिक मौका मिला है।
सिंगल
२२
गोल्ड
१०
फन
१८
कहां कितने चलेंगे शो
/्र- यह सर्टिफिकेट उन मूवी को दिया जाता है, जिनमें कुछ विवादित दृश्य होते हैं। या फिर मिक्सर होता है। यह मूवी 15 साल से नीचे के बच्चे अकेले नहीं देख सकते हैं।
किसका क्या है मतलब
यह सर्टिफिकेट उन मूवी को दिया जाता है, जिसे हर उम्र के लोग देख सकते हैं।
्र इस सर्टिफिकेट की मूवी को केवल एडल्ट ही देख सकते हैं।
द्वश1द्बद्ग
द्बठ्ठ ह्लश2ठ्ठ