- Hindi News
- एथलीट्स के लिए ढाई करोड़ का सिंथेटिक ट्रैक
एथलीट्स के लिए ढाई करोड़ का सिंथेटिक ट्रैक
विशाल भदौरिया - ग्वालियर
शहर के एथलीट्स के लिए अच्छी खबर। अन्य प्रदेशों की तरह अब वे भी सिंथेटिक ट्रैक पर प्रैक्टिस कर अपने-अपने प्रदर्शन को सुधार सकेंगे। यह संभव होगा जिला खेल परिसर कंपू में ढाई करोड़ की लागत से बिछने वाली 200 मीटर की सिंथेटिक ट्रैक के बाद। मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इस ट्रैक के लिए पीडब्ल्यूडी को प्रोजेक्ट तैयार कर भेज दिया है।
कंपू खेल परिसर में वर्तमान में हॉकी, क्रिकेट, वालीबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कराते और बॉक्सिंग खेल की पर्याप्त सुविधाएं हैं। लेकिन एथलेटिक्स के लिए धावकों को खासा परेशान होना पड़ता है। हालांकि एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के पीछे बने मैदान पर एथलीट दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद की प्रैक्टिस कर लेते थे। लेकिन एथलीट्स फिर भी अपनी प्रैक्टिस को लेकर शत-प्रतिशत संतुष्ट नहीं रहते। यही वजह है कि स्पर्धाओं के दौरान उन्हें बड़ी सफलता हाथ नहीं लग पाती। एथलीट्स की इसी चिंता को गौर कर प्रदेश की खेल मंत्री यशोधराराजे सिंधिया ने सिंथेटिक ट्रैक बनाने की योजना तैयार की है, जिससे खिलाडिय़ों के प्रदर्शन में निखार आ सके। साथ ही एथलीट को अपनी तैयारी करने के लिए भटकना न पड़े। एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के पीछे बनने वाले इस सिंथेटिक ट्रैक के लिए खेल मंत्री के निर्देश पर मप्र खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने पीडब्ल्यूडी विभाग को प्रोजेक्ट तैयार कर भेज दिया है।
कंपू खेल परिसर में हॉकी मैदान के पीछे गोल घेरे में वह स्थान जहां २०० मी. का सिथेटिक ट्रैक बिछेगा।
जल्द होगी टेंडर प्रक्रिया
॥खेल परिसर में सिंथेटिक ट्रैक बिछाने का प्रोजेक्ट बनाकर पीडब्ल्यूडी को भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही इस प्रोजेक्ट के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।ञ्जञ्ज
शैलेंद्र श्रीवास्तव, संचालक मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग
सिंथेटिक ट्रैक से ये फायदा
ञ्च प्रैक्टिस करने के लिए एथलीट को शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
ञ्च ट्रैक एंड फील्ड के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा।
ञ्च शहर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में इजाफा होगा।
ञ्च नियमित प्रैक्टिस के लिए अच्छा माहौल मिलेगा।
ञ्चकंपू खेल परिसर में तैयार होगा ग्वालियर का पहला 200 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक