पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटी उम्र में बड़े शौक ने बनाया छात्रों को लुटेरामोबाइल लूटने के आरोप में पकड़े गए १०वीं के तीन छ

छोटी उम्र में बड़े शौक ने बनाया छात्रों को लुटेरामोबाइल लूटने के आरोप में पकड़े गए १०वीं के तीन छात्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर. छोटी उम्र में पाले बड़े शौक ने हाईस्कूल के तीन छात्रों को लुटेरा बना दिया। छात्रों का दूसरा ग्रुप स्कॉर्पियो में घूमता था, इसलिए ये भी उसके सामने अपना जलवा दिखाना चाहते थे। इनकी तमन्ना किराए पर स्कॉर्पियो लेकर घूमने की थी और इस तमन्ना को पूरा करने के लिए मोबाइल लूटने का काम शुरू कर दिया लेकिन पहली ही वारदात में पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस अफसरों के सामने जब इन छात्रों ने पूरी कहानी बताई तो वे भौंचक रह गए।

पुलिस अफसरों के सामने लूट के आरोपी इन छात्रों ने बताया कि उन्हें घर से कोई परेशानी नहीं थी। जरूरी कामों के लिए रुपए भी मिल जाते थे लेकिन स्कूल में पढऩे वाले कुछ दोस्तों का स्कॉर्पियो से घूमना इन्हें खटक गया। इनके सामने जलवा दिखाने के लिए स्कॉर्पियो की जरूरत थी। वे स्कॉर्पियो खरीद नहीं सकते थे, इसलिए किराए की स्कॉर्पियो लेने का फैसला किया। स्कॉर्पियो का किराया इकट्ठा करने के चक्कर में इनके कदम बहक गए और लूट की वारदात को अंजाम दे दिया।

एसी वाले घर में रहता है एक छात्र : लूट की वारदात करने वाला एक छात्र तो दीनदयाल नगर में एसी युक्त घर में रहता है। इसके पिता एक प्राइवेट कंपनी में कॉन्ट्रेक्टर हैं और अपने बेटे को उन्होंने जीवन की सारी सुविधाएं दे रखी हैं। इसे घर की कार ले जाने की भी इजाजत थी। इस छात्र के पिता ने पुलिस अफसरों से कहा कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा भी कर सकता है। एक अन्य छात्र के पिता हवलदार हैं जबकि तीसरे के पिता कैटरिंग का कारोबार करते हैं।

पत्थर से मारने की धमकी: छात्रों ने अपनी इस पहली वारदात में हथियार का उपयोग नहीं किया था। वे हथियार के रूप में पत्थर का उपयोग करते। वे हाथ में पत्थर रखते थे।