- Hindi News
- मैडम, प्लेसमेंट सेल क्या कर रहा है? छात्र बेरोजगार घूम रहे हैंजेयू के कुलपति से मिलने के लिए एबीवी
मैडम, प्लेसमेंट सेल क्या कर रहा है? छात्र बेरोजगार घूम रहे हैंजेयू के कुलपति से मिलने के लिए एबीवीपी व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
नगर संवाददाता - ग्वालियर
जेयू में कुलपति से मिलने की अनुमति नहीं मिलने पर एबीवीपी व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रशासनिक भवन के गेट पर जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर रजिस्ट्रार प्रो. आनंद मिश्रा व प्रॉक्टर प्रो. एसके सिंह पहुंच गए। इसके बाद दोनों संगठन के पदाधिकारियों ने कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला से मुलाकात की। एबीवीपी के महानगर उपाध्यक्ष विवेक मिश्रा व चारू दंडौतिया ने कुलपति से पूछा, मैडम! विवि का प्लेसमेंट सेल क्या कर रहा है, छात्र तो बेरोजगार घूम रहे हैं?
कुलपति ने छात्रों को बताया कि उनको कुलपति बने हुए अभी दो माह हुए हैं। प्लेसमेंट सेल का नया प्रभारी प्रो. जीबीकेएस प्रसाद को बनाया जा रहा है। उनकी कोशिश यही है कि कैंपस के अंदर जॉब के लिए अधिक से अधिक कंपनियां आएं। पिछले वर्ष एमबीए के छात्रों का प्लेसमेंट करने के लिए दो कंपनियां आई थीं लेकिन छात्र रिटेन टेस्ट में फेल हो गए थे। इस कारण एक भी छात्र को जॉब नहीं मिल सका। इसलिए अब छात्रों की स्किल डवलप करने का काम कराया जाएगा। छात्रों को भी खुद मेहनत करनी होगी।
रिजल्ट लेट होने से छिना नौकरी का अवसर: छात्रों ने कुलपति से कहा, एमबीए फाइनल सेमेस्टर का रिजल्ट छह माह बाद भी घोषित नहीं हो सका है। एमबीए फाइनल सेमेस्टर में लगभग 1500 छात्र हैं। यदि समय पर रिजल्ट घोषित हो जाता तो छात्रों को नौकरी के अवसर जरूर मिलते। पीएचडी प्रवेश परीक्षा के दायरे में नेट व स्लेट के आवेदकों को भी लाया जाए।