पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेन रोड पर ऑफिस खोलने पर रोक की तैयारीपार्किंग की व्यवस्था न होने तथा ट्रैफिक जाम के कारण सड़क या

मेन रोड पर ऑफिस खोलने पर रोक की तैयारीपार्किंग की व्यवस्था न होने तथा ट्रैफिक जाम के कारण सड़क यातायात सुरक्षा समिति की बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर. शहर के मेन रोड पर ऑफिस खोलने पर रोक लगाने की तैयारी चल रही है। पार्किंग व्यवस्था नहीं होने तथा ट्रैफिक जाम के कारण ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया है। इसे शुक्रवार को सुबह ११.३० बजे कलेक्टोरेट में आयोजित होने वाली सड़क यातायात सुरक्षा समिति की बैठक में रखा जाएगा। समिति यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी दे देती है तो मेन रोड के किनारे इमारतों में कोई भी सरकारी या निजी ऑफिस नहीं खोला जा सकेगा। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर पी. नरहरि करेंगे।

ट्रैफिक पुलिस के एक सर्वे के अनुसार प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था बिगडऩे का कारण इनके किनारे स्थित ऑफिस हैं। प्रमुख मार्गों पर स्थित ऑफिसों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, इसलिए सड़क पर ही वाहन पार्क किए जाते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम लगा रहता है। इस स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख मार्गों पर ऑफिस के लिए स्वीकृति न दिए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

प्रस्ताव के अनुसार, ऑफिस खोलने की स्वीकृति प्रमुख मार्गों के भीतर एप्रोच मार्ग पर दी जा सकती है। पार्किंग का नक्शा देने के बाद भी प्रमुख मार्गों पर ऑफिस को स्वीकृति नहीं दी जाएगी। इसके पीछे तर्क यह है कि नक्शे में तलघर में पार्किंग बताई जाती है लेकिन वहां दुकानें खोल दी जाती हैं।

तब सैकड़ों भवनों को तोड़ा गया था

प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर आकाश त्रिपाठी के कार्यकाल में बड़ी मुहिम चलाकर सैकड़ों भवनों को तोड़ा गया था। कुछ स्थानों पर अब टूटे भवनों वाले स्थान पर फिर से निर्माण होने लगा है। नगर निगम के वार्ड अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं है।