रोटरी क्लब मुरैना खिताबी दौड़ में
ग्वालियर - रोटरी क्लब मुरैना ने यहां खेले जा रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने प्रगति विद्यापीठ स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट में ग्वालियर लारेल्स को तीन विकेट से हराकर खिताबी दौड़ में जगह बनाई। अब 26 जनवरी को प्रात: नौ बजे से मुरैना क्लब और ग्वालियर इंपीरियल की टीम खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।