पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्वालियर दल दिल्ली रवाना

ग्वालियर दल दिल्ली रवाना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - ताल कटोरा स्टेडियम ((दिल्ली)) में 24 जनवरी से खेली जाने वाली राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में शिरकत करने के लिए ग्वालियर का दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ। यह दल तीन दिवसीय चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश कराते टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। ग्वालियर जिला कराते डवलपमेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरपी महेश्वरी ने बताया कि मप्र की टीम मार्शल अकादमी के कोच एवं विश्वामित्र अवार्डी सेंसई जयदेव शर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न आयु एवं वजन वर्ग में पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करेगी। उन्होंने बताया कि ग्वालियर से विक्रम अवार्डी पारितोष शर्मा 84 किलोग्राम के वजन वर्ग में भाग लेंगे। वहीं महिला ओपन टीम काता में काजल देवी, शालिनी तोमर, सृष्टि चौहान व पुरुष टीम काता में सौरभ कुशवाह, शेख अमजद और वासु खरे अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष संत कृपाल सिंह, उपाध्यक्ष संतोष पांडे, ज्वाइंट सेक्रेटरी संजय पांडे और विश्वामित्र अवार्डी मनोज दुबे ने कराते खिलाडिय़ों को इस चैंपियनशिप में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।