पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा में मूल्यों का हो समावेश

शिक्षा में मूल्यों का हो समावेश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
शिक्षा में मूल्यों का समावेश होना चाहिए। तभी हम ज्ञान के साथ कौशल व प्रतिभा विकसित कर सकते हैं। यह बात मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद से आई डॉ.नीति दत्ता ने कही। वे आदर्श साइंस कॉलेज में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही थीं। दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के समापन अवसर 20 रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए गए। समापन सत्र की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर पी नरहरि ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जो रिसर्च हो रहे हैं वह हमारे आचरण में भी होना चाहिए। मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.मोहनलाल छीपा ने कहा कि शिक्षा रोजगारपरक होने के साथ ऐसी हो, जिससे सामाजिक जीवन में नैतिक मूल्यों की प्रतिष्ठा कायम हो। इस अवसर पर देशभर से आए फैकल्टी के अलावा कॉलेज के प्राचार्य डॉ.डीआर पवैया सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।