पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंबल से तिघरा डैम में पानी लाना ही एकमात्र विकल्पबाल भवन में आयोजित बैठक में विशेषज्ञों ने दिए सु

चंबल से तिघरा डैम में पानी लाना ही एकमात्र विकल्पबाल भवन में आयोजित बैठक में विशेषज्ञों ने दिए सुझाव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - शहर की बढ़ती आबादी तथा क्षेत्रफल के विस्तार को देखते हुए तिघरा डैम के अलावा पानी के अन्य स्रोत तलाशने होंगे। तीस साल बाद तिघरा डैम का पानी शहरवासियों की जरूरत पूरी नहीं कर सकेगा। ककेटो, अपर ककेटो, पेहसारी व सिंध नदी भी लंबी अवधि तक पानी उपलब्ध नहीं करा सकते। इस समस्या से निपटने के लिए एक ही विकल्प है, वह है- चंबल नदी से लिफ्ट कर तिघरा डैम में पानी लाया जाए। ये सुझाव वर्ष 2050 के बाद पानी की समस्या के निराकरण के लिए गुरुवार को बाल भवन में बुलाई बैठक में विशेषज्ञों ने दिए।
निगम कमिश्नर विनोद शर्मा ने बताया कि नए डैम के निर्माण या स्रोत विकसित करने पर विचार किया जाना चाहिए। बैठक में बताया गया कि ककेटो, अपर ककेटो से तिघरा में आने वाला पानी अधिकतम 30 साल तक जरूरत पूरी कर सकेगा लेकिन इसके बाद नए स्रोत खोजने की जरूरत होगी।