पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. इंदौर इंटरसिटी में लगातार आ रही लंबी वेटिंग से अब यात्रियों को काफी हद तक निजात मिल जाएगी। इस ट्रेन में जल्द ही स्लीपर का एक कोच बढ़ाया जाएगा। इसके आदेश इलाहाबाद मुख्यालय से गुरुवार को ग्वालियर रेलवे प्रबंधन को दिए गए।
ग्वालियर से इंदौर जाने वाली इंटरसिटी में लगातार लंबी वेटिंग आ रही थी। ट्रेन में लंबे समय से स्लीपर कोच बढ़ाने की मांग चल रही थी। इसके चलते ट्रेन में एक स्लीपर कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इंदौर इंटरसिटी में 30 जनवरी से स्लीपर का एक कोच बढ़ा दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें एसी-२ व एसी-३ कोच भी अलग-अलग करने पर विचार चल रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.