पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. हैलो, अस्पताल में ड्यूटी पर तो हो न, मंत्री जी निरीक्षण के लिए आ रहे हैं। यदि अस्पताल से बाहर हो तो तुरंत अस्पताल पहुंच जाओ। इस तरह के फोन कॉल मुरार अस्पताल के डॉक्टर एक-दूसरे को कर रहे थे। दरअसल, गुरुवार को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरोत्तम मिश्रा मुरार अस्पताल का निरीक्षण करने शाम चार बजे गए। इसकी सूचना लीक होने के कारण डॉक्टर सहित पूरा स्टाफ अलर्ट हो गया।
मंत्री जब मुरार अस्पताल पहुंचे तो उन्हें सफाई कर्मी पोंछा लगाते हुए मिले। डॉक्टर भी ड्यूटी पर मिले। श्री मिश्रा ने टॉयलेट, ऑपरेशन थिएटर, मेल व फीमेल वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने मरीज व उनके परिजन से पूछा कि मुफ्त में दवाइयां मिल रही हैं या नहीं। इस पर उन्होंने कहा कि अभी तो मिल रही हैं। वे अस्पताल में 10 मिनट ही रुके। इसके बाद वे महाराजपुरा हवाई अड्डा के लिए रवाना हो गए। यहां से वे फ्लाइट से दिल्ली चले गए।
अस्पताल से गायब मिले स्टाफ को थमाए जाएंगे नोटिस
सिविल सर्जन विनोद कुमार गुप्ता ने गुरुवार को शब्दप्रताप आश्रम स्थित डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया। यहां पर डॉ. एचएस रावत और दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके बाद जनकगंज डिस्पेंसरी का निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां एक एएनएम अनुपस्थित मिले। सिविल सर्जन ने जेएएच स्थित टीबी अस्पताल का भी निरीक्षण किया। यहां पर पूरा स्टाफ मौके पर मिला। जो स्टाफ मौके पर नहीं मिला, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.