पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम मोदी फॉर पीएम का शुभारंभ गुरुवार को फूलबाग स्थित महारानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल से किया गया। इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लक्ष्मीबाई कॉलोनी पहुंच भाजपा नेताओं के साथ घर-घर दस्तक देकर एक वोट और एक नोट मांगा। लोगों ने वोट देने का वादा कर एक-एक नोट भी कलश में डाला।
सुभाष चंद बोस की जयंती के अवसर पर श्री मिश्रा और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा पहले भाजपा नेताओं के साथ महारानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पहुंचे। यहां बलिदान स्थल की पवित्र माटी एक कलश में भरी गई। यह मिट्टी स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए गुजरात भेजी जाएगी। इसके बाद एक नोट एक वोट शुरू किया गया। इस दौरान जयप्रकाश राजौरिया, बृजेंद्र सिंह जादौन, बालेंदु शुक्ला, रविंद्र सिंह राजपूत, जितेंद्र गुर्जर, अशोक बांदिल सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इधर चौंक गए भाजपा नेता
घर-घर जाकर एक वोट और एक नोट मांगने के दौरान मंत्री श्री मिश्रा हाथ में कलश लिए केंद्रीय राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निज सचिव केशव पाण्डेय के घर पहुंचे। यहां श्री पाण्डेय ने कलश में एक नोट डाला। इसके बाद भाजपा नेता मुस्कुराहट के साथ आश्चर्य में पड़ गए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.