पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेताजी की याद में निकाली साइकिल रैली

नेताजी की याद में निकाली साइकिल रैली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर गुरुवार को आल इंडिया डीएसओ ने साइकिल रैली निकाली। डीएसओ कार्यकर्ताओं की रैली फूलबाग चौराहे से शुरू होकर इंदरगंज चौराहे पर पहुंची। इस दौरान प्रताप सामल, नित्या पवार, छवि परिहार उपस्थित थीं। वहीं यूथ हास्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, एमके सिकरवार ने गोरखी स्कूल में स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चित्रांश समाज के अशोक श्रीवास्तव, एसके सिन्हा ने गोरखी स्कूल पहुंचकर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

विधायक जयभान सिंह पवैया ने सुभाष नगर हजीरा पहुंचकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। हिंदू महासभा के जयवीर भारद्वाज, रामबाबू सेन, हरीदास अग्रवाल ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस सेवादल ने गोरखी प्रांगण में सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए। राष्ट्रीय पत्र लेखक संघ ने गोरखी में कार्यक्रम आयोजित कर नेताजी को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम पिरोनिया थे।