पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेयू में ऑफलाइन ही होंगे एडमिशन

जेयू में ऑफलाइन ही होंगे एडमिशन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - ग्वालियर
जीवाजी यूनिवर्सिटी की अध्ययनशालाओं में ऑनलाइन नहीं बल्कि ऑफलाइन माध्यम से ही एडमिशन होंगे। इस तरह का निर्णय जेयू प्रशासन ने लिया है। उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता को भी गत दिवस भोपाल में हुई बैठक में इस निर्णय से अवगत करा दिया गया है।
जेयू की अध्ययनशालाओं में संचालित प्रोफेशनल कोर्स में टेस्ट के माध्यम से एडमिशन होते हैं जबकि ट्रेडिशनल कोर्स में मेरिट के माध्यम से। उच्च शिक्षा विभाग ने यूनिवर्सिटी की अध्ययनशालाओं में ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। परेशानी को देखते हुए जेयू प्रशासन ने विभाग को बताया कि अध्ययनशालाओं में वर्तमान
व्यवस्था के तहत ही एडमिशन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। ज्ञात हो कि अध्ययनशालाओं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म लिए जाते हैं लेकिन एडमिशन प्रक्रिया मेन्युअल ((ऑफलाइन)) होती है। इस संबंध में जेयू की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि अध्ययनशालाओं में ऑफलाइन माध्यम से ही एडमिशन किए जाएंगे।