पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार पंपों से डीजल व पेट्रोल की बिक्री बंद

चार पंपों से डीजल व पेट्रोल की बिक्री बंद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - लाइसेंस नवीनीकरण न कराने पर प्रशासन ने चार डीजल-पेट्रोल पंपों की सप्लाई बंद करवा दी है। ऐसा क्यों हुआ इसको लेकर नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। जिला आपूर्ति नियंत्रक एन मुजाल्दा ने बताया कि एबी रोड स्थित इंद्र ऑटो मोबाइल, मैसर्स भवानी फिलिंग स्टेशन व मोतीझील ऑटो सर्विस सेंटर सहित साडा क्षेत्र के गुप्तेश्वर पेट्रोल पंप के लाइसेंस 31 दिसंबर से पहले नवीनीकरण होने थे। चारों पंपों के संचालकों ने ऐसा नहीं किया। इसी आधार पर मप्र मोटर्स स्प्रिट तथा हाई स्पीड डीजल ऑयल आदेश के तहत सप्लाई बंद की गई है।