पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजय हरेंद्र ने मारी बाजी

अजय-हरेंद्र ने मारी बाजी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल संवाददाता - ग्वालियर
द्वितीय महापौर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ग्वालियर के अजय, हरेंद्र एवं दीपक ने जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाया। वहीं गुरुवार को खेले अन्य मुकाबलों में इंदौर के खिलाडिय़ों का भी बोलबाला रहा। नगर निगम की मेजबानी में एलएनआईपीई में खेली जा रही प्रतियोगिता में तीसरे दिन भी एक से बढ़कर एक मुकाबले हुए।
 विभिन्न वजन एवं आयु वर्ग में खेली जा रही प्रतियोगिता में इंदौर के अक्षत ने भोपाल के नीलेश को, जबलपुर के करन गुप्ता ने ग्वालियर के नितिन को हार का मुंह दिखाया। इसी तरह ग्वालियर के अजय ने इंदौर के आर्य मन जैन को, भोपाल के लक्की ने जबलपुर के हर्षित को, भोपाल के योगेश ने देवास के दीक्षांत को, सांई मप्र के गोपाल ने भोपाल के राहुल सिंह, रीवा के अविनाश जायसवाल ने ग्वालियर के अंकुश का पराजित किया। इसके अलावा इंदौर के उतितांशू ने जबलपुर के रितिक सोनी को शिकस्त दी।