पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीक्षांत समारोह के लिए अतिथि का नाम फाइनल नहीं

दीक्षांत समारोह के लिए अतिथि का नाम फाइनल नहीं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - ग्वालियर
जीवाजी यूनिवर्सिटी की ओर से 28 फरवरी को आयोजित किए जाने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कमेटी के सभी संयोजकों को तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए। साथ ही समारोह में मुख्य अतिथि के नाम को लेकर भी चर्चा हुई, लेकिन किसी के भी नाम पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी।
प्रोफेसरों ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इसलिए राजनेताओं को समारोह में बुलाना ठीक नहीं रहेगा। कुछ प्रोफेसरों ने यूजीसी के चेयरमैन को मुख्य अतिथि बनाने का सुझाव दिया। साथ ही टॉपर्स के लिए गोल्ड मेडल जल्द तैयार कराने के कुलपति ने निर्देश दिए।