- Hindi News
- बीएड के लिए पांच कॉलेजों में दस्तावेज का होगा सत्यापन
बीएड के लिए पांच कॉलेजों में दस्तावेज का होगा सत्यापन
नगर संवाददाता - ग्वालियर
बीएड सत्र 2014-15 में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होने वाले एडमिशन के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदकों को दस्तावेज का सत्यापन कराना होगा। शहर में दस्तावेज का सत्यापन साइंस कॉलेज, एमएलबी कॉलेज, केआरजी कॉलेज, वीरांगना झलकारी बाई गल्र्स कॉलेज व शासकीय भगवत सहाय कॉलेज में होगा। प्रवेश परीक्षा के पहले इन कॉलेजों में जाकर आवेदक दस्तावेज का सत्यापन करा सकते हैं। इस मामले को लेकर 29 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया जाएगा।
संख्या बढ़ाने कॉलेज के प्रिंसिपल करेंगे बैठक: सत्र 2014-15 में छात्रों की संख्या कॉलेजों में बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने शासकीय कॉलेज के प्रिंसिपलों को निर्देश जारी कर कहा है कि कॉलेजों में छात्रों की संख्या बढ़े, इसके लिए स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ बैठक कर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाए।