पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी के कारण एमबीए टीए परीक्षा में किया बदलाव

शादी के कारण एमबीए टीए परीक्षा में किया बदलाव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - जीवाजी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एमबीए टीए तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा तारीख में बदलाव कर दिया है। इसका कारण एमबीए टीए तीसरे सेमेस्टर के छात्र रवि माहेश्वरी की शादी परीक्षा के दिन होना था। छात्र ने जेयू के एआर राजीव मिश्रा से गुरुवार को आग्रह कर परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की थी। अब 24 जनवरी को मप्र टूरिज्म का होने वाला पेपर 31 जनवरी व 27 जनवरी को फ्रेंच का होने वाला पेपर तीन फरवरी को होगा। वहीं बीडीएस थर्ड प्रोफेशनल की परीक्षा के एक पेपर में बदलाव किया है। 25 जनवरी को होने वाला ओरल पैथोलॉजी का पेपर एक फरवरी को होगा।
छात्रों के हंगामे के बाद रिजल्ट घोषित: एबीवीपी की ओर से गुरुवार को एमबीए फाइनल सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित करने की मांग को लेकर हंगामा किए जाने के बाद रात को रिजल्ट घोषित कर दिया गया। एमबीए फाइनल सेमेस्टर के छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।