- Hindi News
- सफाई शुल्क के विरोध में धरना देगी कांग्रेस
सफाई शुल्क के विरोध में धरना देगी कांग्रेस
ग्वालियर - नगर निगम परिषद द्वारा लगाए गए सफाई शुल्क व संपत्तिकर वृद्धि के प्रस्ताव का कांग्रेस जनजागरण अभियान चलाकर विरोध करेगी। साथ ही, परिषद की बैठक के दौरान भी जल विहार के बाहर धरना देगी। यह निर्णय गुरुवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शन सिंह, महामंत्री अशोक जैन, सरोज मिश्रा, देवेंद्र शर्मा, अमर सिंह माहोर, इंद्रजीत सिंह चौहान, रविंद्र सिंह भदौरिया, अख्तर हुसैन कुरैशी, मुरारीलाल ओझा आदि मौजूद थे।
धमकाने गया युवक कट्टा सहित पकड़ा
ग्वालियर - झांसी रोड थाना क्षेत्र के गड्ढे वाले मोहल्ले में गुरुवार को एक गवाह को धमकाने पहुंचे बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। इससे एक कट्टा मिला है। झांसी रोड थाने में पहुंचे गड्ढे वाला मोहल्ला निवासी रामसिंह ने पुलिस को बताया कि वह हत्या के मामले में गवाह है। सुबह उसके घर में आबिद खां नामक युवक घुस आया और गवाही न देने के लिए धमकी दी।
घर में सोता मिला बदमाश: कोतवाली थाना क्षेत्र के टकसाल मोहल्ले से पुलिस ने लल्ला उर्फ ओमप्रकाश रावत पकड़ लिया। इसे लगभग दो महीने पहले जिलाबदर किया गया था। गुरुवार शाम को कोतवाली थाने के टीआई एसके चतुर्वेदी को लल्ला के घर में मौजूद होने की सूचना मिली थी।
ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से जवाब तलब
ग्वालियर - परिवहन विभाग की ओर से सिर्फ तिपहिया वाहनों को ही परमिट देने पर हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, आरटीओ आदि से जवाब तलब किया है। याचिकाकर्ता देवेन्द्र सिंह ने चार पहिया सीएनजी वाहन के परमिट के लिए आवेदन दिया था। विभाग ने यह कहते हुए आवेदन खारिज कर दिया कि परमिट सिर्फ तीन पहिया वाहनों को ही दिए जाएंगे।
क्रनिर्मल ग्राम पंचायतों का दौरा कर दें रिपोर्टञ्ज
ग्वालियर - जिला पंचायत सीईओ सूफिया फारुखी ने जिले की प्रस्तावित 40 निर्मल ग्राम पंचायतों में खंड स्तरीय अधिकारियों को दौरा कर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर दल गठित किए गए हैं। सभी दल 27 जनवरी से दो फरवरी के बीच सभी ४० निर्मल ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे।