- Hindi News
- इंटर कॉलेज व अंडर १९ क्रिकेट टूर्नामेंट फरवरी के प्रथम सप्ताह में
इंटर कॉलेज व अंडर १९ क्रिकेट टूर्नामेंट फरवरी के प्रथम सप्ताह में
ग्वालियर - एमएलबी कॉलेज के खेल मैदान पर फरवरी के प्रथम सप्ताह से इंटर कॉलेज और अंडर 19 आयु वर्ग का क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यंग बॉयज क्रिकेट अकादमी और जेबीआईटीएम के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता टीम के साथ मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को भी पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन सचिव संजय धाकड़ ने बताया कि इसके अलावा श्रेष्ठ गेंदबाज और बल्लेबाज भी पुरस्कृत होंगे। टूर्नामेंट के मुकाबले एमएलबी के साथ दूसरे मैदानों पर खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में वह टीमें ही भाग ले सकेंगी जो ३० जनवरी तक अपनी प्रविष्टि जमा कर देंगी। टूर्नामेंट के लिए प्रतिभागी टीमें आयोजन स्थल पर शाम चार बजे से छह बजे तक संपर्क कर सकती हैं।