पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकली धूप, लोगों को मिली राहत

निकली धूप, लोगों को मिली राहत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर. दो दिन तक लगातार बारिश के बाद गुरुवार को सूरज की किरणों ने लोगों को राहत प्रदान कर दी। दोपहर 12 बजे के बाद सूरज बादलों के बीच से निकलकर बाहर आया। दिन का तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 20.4 एवं न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री दर्ज किया गया।


तिघरा डैम में बढ़ा तीन माह का पानी
जनवरी में हुई बेमौसम बारिश से तिघरा डैम में इतना पानी भर गया है जिससे लगभग तीन माह तक शहरवासियों की प्यास बुझाई जा सकती है। इस समय डैम का जलस्तर 734.55 फीट है।