कम कीमत में होगी मेडिकल जांच
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
शहर के मरीजों को कम कीमत पर बेहतर चिकित्सा जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए शहर के वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान और समर्पण हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट २६ जनवरी को डायग्नोस्टिक विंग का शुभारंभ करेगी।
यह जानकारी शुक्रवार प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष जीडी लड्ढा, सचिव डॉ. केके अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी। इस डायग्नोस्टिक का शुभारंभ लक्कडख़ाना पुल स्थित २६ जनवरी को मुख्य अतिथि भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति आरसी लाहोटी और विशिष्ट अतिथि महापौर समीक्षा गुप्ता, कलेक्टर पी. नरहरि करेंगे। इसमें कम कीमत पर एक्सरे, अल्ट्रा साउंड, सोनोग्राफी, कार्डियोग्राफी, सहित अन्य जांच की जाएंगी। साथ ही रिपोर्ट को मोबाइल पर भी भेजा जाएगा।
श्चह्म्द्गह्यह्य ष्शठ्ठद्घद्गह्म्द्गठ्ठष्द्ग