राजस्थानी गीत पर श्रीकृष्ण की लीला
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
‘म्हारी घूमर छैल...’ गीत पर स्टूडेंट्स ने डांस की प्रस्तुति दी। इसमें राजस्थानी संस्कृति से रूबरू कराने के लिए उन्होंने नृत्य में परात, मटकी, दीपक के साथ डांस किया। स्टूडेंट्स ने लाइफ सर्कल में जीवों के महत्व को फ्राग ((मेंढक)) डांस के माध्यम से प्रस्तुत किया। अवसर था पीडी कावेंट स्कूल के एनुअल फंक्शन का। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीआईजी रेनु शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड कमिश्नर अखिलेंदु अरजरिया मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ. भगवत सहाय के प्रिंसिपल केपीएस चौहान ने की। इस अवसर पर स्कूल डॉयरेक्टर पीडी मिश्रा भी मौजूद रहे।
ख्वाहिशों को किया बयां
‘तेरी है जमीं तेरा आसमां, तू बड़ा मेहरबां, तू बख्शीश कर...’ गीत पर गल्र्स ने कैंडिल डांस किया। प्रोग्राम में पंजाब की संस्कृति को दिखाने के लिए प्राइमरी के स्टूडेंट्स ने भांगड़े और गिद्दे के फ्यूजन को भी प्रस्तुत किया ।
स्पेशल था क्लासिकल डांस
प्रोग्राम में स्कूल के म्यूजिक टीचर योगेश जैन ने सरगम की तुकबंदी पेश की। जिसमें स्टूडेंट्स गुंजन माहौर ने कथक पेश किया।
ह्यष्द्धशशद्य द्ग1द्गठ्ठह्ल
‘ओ री चिरैया...नन्ही सी चिडिय़ा...अंगना में फिर आना रे...। गीत पर स्टूडेंट्स ने डांस प्रस्तुत किया । वहीं स्टूडेंट्स ने बेटी बचाओं के प्रति जागरूक करने के लिए डांस, नाटक और मिमिक्री का प्रयोग किया। इसमें स्टूडेंट्स ने बेटी के महत्व को मंच पर दिखाया।
ओ री चिरैया...
 वार्षिक उत्सव समारोह में राजस्थानी लोकनृत्य की प्रस्तति देते स्टूडेंट्स।