पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुरार जिला अस्पताल में सड़क पर हुआ प्रसव

मुरार जिला अस्पताल में सड़क पर हुआ प्रसव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - ग्वालियर
जिला अस्पताल मुरार में शुक्रवार को एक प्रसूता ने सड़क पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। जच्चा और बच्ची दोनों की हालत में सुधार है।
लैदर फैक्टरी मुरार निवासी सुनील वाल्मीकि अपनी 24 वर्षीय पत्नी ममता को प्रसव पीड़ा होने पर जच्चाखाना मुरार की ओपीडी में लेकर आए थे। ममता का चेकअप करने के बाद डॉ. संध्या बांगड़ ने उसे भर्ती करने का कहा। पर्चे में भर्ती का लिखकर उसमें वीडीआरएल की जांच लिखी। इस पर सुनील जच्चाखाने के गेट पर खड़े गार्ड से इस बारे में सलाह करने लगा। गार्ड ने उसे पहले जांच कराने की सलाह दी। लिहाजा सुनील, ममता को भर्ती कराने की बजाय सीधे उसे लेकर जिला अस्पताल में बनी पैथोलॉजी लैब में पहुंच गया। ममता का ब्लड सैंपल होने के बाद जैसे ही वह बाहर निकली, उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। दर्द से तड़पता देख डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ वहां पहुंच गया। जब तक उसे वार्ड में लाया जाता, प्रसव हो गया। इसके बाद ममता को जच्चाखाने में भर्ती कराया गया। ममता की नवजात बच्ची को एसएनसीयू में रखा गया है।



डॉक्टरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के आदेश

ग्वालियर - चंद्रमणि साहू की इलाज के दौरान मौत के मामले में जेएमएफसी हेमंत रघुवंशी की कोर्ट ने संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए। परिवादी मनोज साहू ने जेएमएफसी कोर्ट में परिवाद पेश करते हुए कहा कि डॉ. संजय मल्होत्रा, डॉ. संगीता मल्होत्रा व डॉ. नितिन जैन द्वारा उसकी पत्नी के इलाज में लापरवाही बरती गई। इससे उसकी पत्नी की मौत हो गई। साथ ही संबंधित दस्तावेज में कूट रचित हस्ताक्षर बनाए गए। प्रकरण की अगली सुनवाई 27 जनवरी को तय की गई है।