पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माधव प्लाजा कॉम्पलेक्स के निर्माण पर लगी रोक

माधव प्लाजा कॉम्पलेक्स के निर्माण पर लगी रोक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - ग्वालियर
शहर की बहुप्रतीक्षित व्यावसायिक योजना माधव प्लाजा में निर्माण पर आवास एवं पर्यावरण मंत्रालय ने रोक लगा दी है। ऐसा जीडीए के पास निर्माण कार्य के लिए पर्यावरण की एनओसी न होने की वजह से किया गया है। मंत्रालय ने कहा है- एनओसी मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाए। हालांकि, अपनी इस गलती के लिए जीडीए ने लिखित में माफीनामा मंत्रालय को भेजा है। अब इस मामले में जीडीए पर भारी-भरकम पेनाल्टी भी लगाई जा सकती है। निर्माण कार्य पर रोक से हितग्राही मुश्किल में पड़ गए हैं।
तीन साल पहले जीडीए ने माधव प्लाजा का निर्माण शुरू किया था। यह लगभग पूरा होने को है। जीडीए ने अपने इस पहले कॉमॢशयल एसी मल्टीलेवल प्लाजा का निर्माण शुरू करने से पहले मप्र पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण ((एमपीएसईआईएए)) से एनओसी नहीं ली। जीडीए के प्लानिंग सेक्शन की लापरवाही इसमें सामने आई है।



कुछ अधिकारियों ने गलती की

॥जीडीए ने माधव प्लाजा की पर्यावरण मंत्रालय की एनओसी न होने के कारण मंत्रालय को माफीनामा भेजा है। बड़ी भूल स्वीकारी है। यह कुछ अधिकारियों की गलती है। फिलहाल सभी कार्यों पर रोक लगाई गई है।ञ्जञ्ज

वीके शर्मा, प्रभारी सीईओ,जीडीए