पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों से पूछेंगे, सेमेस्टर ठीक या एनुअल एग्जाम

छात्रों से पूछेंगे, सेमेस्टर ठीक या एनुअल एग्जाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर. स्नातक ((यूजी ट्रेडिशनल)) स्तर पर सेमेस्टर अच्छा है या एनुअल सिस्टम। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग कॉलेजों के प्रिंसिपल के माध्यम से छात्रों की राय लेगा। इसके बाद विभाग तय करेगा कि यूजी स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम से चालू रहेगा या फिर इसमें बदलाव किया जाएगा।

दरअसल बीए, बीएससी, बीएससी होम साइंस व बीकॉम के छात्र काफी दिनों से मांग कर रहे हैं कि ट्रेडिशनल कोर्स से सेमेस्टर प्रणाली खत्म की जाए। इस पर भोपाल में आयोजित कुलपति व रजिस्ट्रार की बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री ने उनका मत लिया था। इस संबंध में अधिकांश कुलपति व रजिस्ट्रार ने कहा था कि सेमेस्टर सिस्टम ठीक है।

इस बैठक के अगले दिन प्रदेश के सभी अतिरिक्त संचालकों ((एडी)) के साथ उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता व विभागीय अधिकारियों ने बैठक की थी। इस दौरान अधिकांश एडी ने कहा कि सेमेस्टर प्रणाली ठीक है, जबकि कुछ एडी ने कहा कि प्राइवेट माध्यम से संचालित स्नातक करने वाले छात्रों पर सिस्टम लागू किए जाने से छात्रों को परेशानी हो रही है। इन सबकी राय जानने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा है कि अब कॉलेजों में पढऩे वाले छात्रों से राय ली जाएगी कि सेमेस्टर अच्छा है या एनुअल सिस्टम। इसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।यूजी में 80 हजार छात्र

जेयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी में लगभग 80 हजार छात्र पढ़ रहे हैं। वर्ष 2008 से यूजी ट्रेडिशनल कोर्स में सेमेस्टर प्रणाली लागू की गई थी, जबकि प्राइवेट माध्यम में सेमेस्टर सिस्टम पिछले वर्ष से लागू किया गया था।


सेमेस्टर सिस्टम से चौपट हो गई पढ़ाई
सेमेस्टर सिस्टम के चलते यूनिवर्सिटी न तो समय पर परीक्षा करा पा रही न ही रिजल्ट घोषित कर पा रही। हालांकि, सेमेस्टर सिस्टम लागू होने से यूनिवर्सिटी की आमदनी जरूर बढ़ गई है।

यूपी व राजस्थान में एनुअल सिस्टम
यूपी व राजस्थान जैसे राज्यों में बीए, बीएससी, बीएससी होम साइंस व बीकॉम की परीक्षा एनुअल सिस्टम के तहत होती हैं। इससे यहां की यूनिवर्सिटी रिजल्ट समय पर घोषित करती हैं।


सिस्टम अच्छा है बस इसे अच्छी तरह से लागू करने की जरूरत

सेमेस्टर सिस्टम अच्छा है। बस इस सिस्टम को अच्छी तरह से लागू करने की जरूरत है। समय पर परीक्षा के साथ रिजल्ट घोषित होना चाहिए। साथ ही कंटीनुअस इवॉल्यूशन होना चाहिए। तभी छात्रों की पर्सनेलिटी डवलप होगी। सेमेस्टर सिस्टम इसलिए फेल हो रहा है, क्योंकि इसे एनुअल सिस्टम की तरह चलाया जा रहा है।
प्रो. पीएस बिसेन, पूर्व कुलपति, जेयू

कॉलेजों के माध्यम से छात्रों से ली जाएगी राय
कॉलेजों के माध्यम से छात्रों से राय ली जाएगी कि स्नातक स्तर पर वे किस सिस्टम को पसंद करते हैं।
डॉ. केएम जैन, संयुक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग