पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मास्टर प्लान पर आपत्तियां सुनीं, फैसला बाद मेंएनओसी नहीं लेने पर जीडीए ने मांगी माफी

मास्टर प्लान पर आपत्तियां सुनीं, फैसला बाद मेंएनओसी नहीं लेने पर जीडीए ने मांगी माफी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - ग्वालियर
शहर के नए मास्टर प्लान को लेकर लोगों द्वारा लगाई गई आपत्तियों की सुनवाई शुक्रवार को आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव एसएन मिश्रा ने भोपाल में की। सर्वाधिक एक सैकड़ा आपत्तियां सेवा नगर से किलागेट और किलागेट से कोटेश्वर रोड की चौड़ाई कम करने को लेकर लगाई गई थीं। शिवपुरी लिंक रोड के आस-पास का एरिया रिहायशी करने के मामले पर भी लोगों ने अपने तर्क रखे।
राजधानी स्थित संचालनालय नगर एवं ग्राम निवेश में शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान शहर से पहुंचे 40 लोगों ने अपना पक्ष रखा। उपनगर ग्वालियर से अपना पक्ष रखने पहुंचे लोगों का कहना था कि किलागेट रोड की चौड़ाई 10० फीट प्रस्तावित की गई है। इससे आस-पास की डेढ़ सैकड़ा से अधिक संपत्तियां पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। उन्होंने इस रोड की प्रस्तावित चौड़ाई कम करके 60 फीट करने का आग्रह किया। वायपास के आस-पास के लोगों ने भी भिंड रोड की ओर के क्षेत्र को आवासीय करने की मांग की। प्रमुख सचिव ने कहा कि इन सुझावों पर शासन जल्द विचार करेगा।
शिवपुरी लिंक रोड के आस-पास हो आवासीय क्षेत्र: सुनवाई में पहुंचे कुछ लोगों ने शिवपुरी लिंक रोड के आस-पास के क्षेत्र को आवासीय क्षेत्र प्रस्तावित करने का आग्रह किया।
एक माह में लागू हो सकता है नया प्लान: नए प्लान के एक भाग पर आपत्तियों की सुनवाई के बाद अब एक माह में नया प्लान लागू हो सकता है।



चार मंजिला निर्माण की मिले अनुमति

भिंड रोड स्थित बीएसएफ कॉलोनी के निवासियों ने कहा कि उनकी कॉलोनी एयरफोर्स क्षेत्र के पास है। यहां निर्माण के लिए केवल दो मंजिला की अनुमति ही मिलती है। उन्होंने डिफेंस के बदले हुए नियमों का हवाला देते हुए नए मास्टर प्लान में इस क्षेत्र में चार मंजिला निर्माण की अनुमति का प्रस्ताव करने का आग्रह किया।