फिर टली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
ग्वालियर - सड़क सुरक्षा समिति की बैठक फिर टल गई। इस बैठक में शहर में ट्रैफिक सुधार के 14 प्रस्ताव पर चर्चा की जानी थी। इस माह समिति की बैठक दूसरी बार स्थगित की गई है। समिति की बैठक में मेन रोड पर ऑफिस खोलने पर रोक लगाने व अवैध टेंपो ऑफ रोड करने के लिए परमिट वाले टेंपो पर स्टील बैज लगाए जाने का प्रस्ताव भी शामिल था। यह बैठक अब 30 जनवरी को रखी जाएगी। वहीं शहर में 466 मैजिक वैन को नए मार्गों पर परमिट जारी करने के लिए 28 जनवरी को होने वाली बैठक भी स्थगित कर दी गई है। यह बैठक अब 19 फरवरी को आयोजित की जाएगी।