पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड और बूथ स्तर पर जिम्मेदारी तय होगी

वार्ड और बूथ स्तर पर जिम्मेदारी तय होगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर जिला कांग्रेस वार्ड और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करेगी। यह फैसला शुक्रवार को शहर जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दर्शन सिंह ने की। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस हमेशा संघर्ष करती रही है। इसके बावजूद हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जो नतीजे रहे वे अप्रत्याशित हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ फरवरी के पहले सप्ताह में आंदोलन करने की बात भी कही। जिला महामंत्री और संगठन प्रभारी अशोक जैन के संचालन में हुई बैठक में इस्माइल खां पठान, सरोज मिश्रा, कमलेश कौरव, वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र परमार आदि शामिल थे। आभार सरोज मिश्रा ने व्यक्त किया। बैठक के अंत में कांग्रेसियों ने केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी प्रवक्ता बनाए जाने पर मिष्ठान वितरित किया।