पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ४५० दवा विक्रेताओं के बने फूड लाइसेंस

४५० दवा विक्रेताओं के बने फूड लाइसेंस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर. डिस्ट्रिक ग्वालियर केमिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में दवा विक्रेताओं के फूड लाइसेंस बनवाने के लिए शुक्रवार को मयूर मार्केट में शिविर आयोजित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष ओपी जैन, सचिव गिरीश चौधरी ने फूड लाइसेंस की उपयोगिता के बारे में बताया। शिवरतन सिंधवानी ने बताया कि शिविर में 450 दवा विक्रेताओं के लाइसेंस बनाए गए हैं। शिविर में ड्रग इंस्पेक्टर रजनीश चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता, कमलेश गंगवाल और लखनलाल कोरी मौजूद थे।

आज यहां लगेंगे शिविर
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि इंदरगंज चौराहे पर, पिंटो पार्क स्थित सब्जी मंडी, सदर बाजार मुरार स्थित गोयल नमकीन पर शनिवार को दोपहर 12 बजे से लाइसेंस बनाने के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा।