- Hindi News
- राजमाता की पुण्यतिथि पर आज पुष्पांजलि और अन्य कार्यक्रम
राजमाता की पुण्यतिथि पर आज पुष्पांजलि और अन्य कार्यक्रम
ग्वालियर - भाजपा की वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर शनिवार को शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 9 बजे भाजपा कार्यकर्ता सावरकर सरोवर मार्ग स्थित सिंधिया की छत्री पर पहुंचकर राजमाता की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। प्रदेश की उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री यशोधरा राजे पुष्पांजलि सभा में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।
उधर, भाजपा महिला मोर्चा ने सुबह 10.30 बजे से होटल शेल्टर में पुष्पांजलि के साथ क्रमहिला नीति एवं महिला सशक्तिकरणञ्ज विषय पर संगोष्ठी का आयोजन रखा है। इसमें प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह के साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। संगोष्ठी में डॉ. शैला सप्रे, डॉ. आशा माथुर और कल्पना शर्मा मुख्य वक्ता होंगी।
चेंबर ऑफ कॉमर्स आज करेगा यशोधरा का सम्मान
ग्वालियर - चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ग्वालियर द्वारा शनिवार को चेंबर सभागार में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के सम्मान में समारोह रखा गया है। दोपहर बाद 3.30 बजे से होने वाले स्वागत समारोह में अंचल के उद्योगों की समस्याओं के साथ-साथ औद्योगिक विकास की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों को लेकर चेंबर की ओर से ज्ञापन भी दिया जाएगा।
आईएमए का शपथ ग्रहण समारोह आज: चेंबर भवन में शनिवार की शाम 7.30 बजे से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ग्वालियर शाखा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया इसमें मुख्य अतिथि होंगी।