पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौलिक विकास कार्यों को प्राथमिकता: पवैया

मौलिक विकास कार्यों को प्राथमिकता: पवैया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - ग्वालियर
मौलिक विकास कार्यों पर जोर मेरी प्राथमिकता है। पिछले एक माह में इस काम को काफी आगे भी बढ़ाया है। यह बात ग्वालियर विधायक जयभान सिंह पवैया ने शुक्रवार को ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में डेढ़ करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों की आधारशिला रखते हुए कही।
श्री पवैया ने वार्ड 17 के आरामिल क्षेत्र में क्षेत्रीय पार्षद और एमआईसी सदस्य प्रकाश कोरी की मौलिक निधि में से 22 लाख की लागत से सीसी रोड का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही वैष्णो पुरम में 1.25 करोड़ की लागत से नवीन सीवर लाइन के कार्य का भूमिपूजन किया।
श्री पवैया ने कहा सड़क, सीवर और पेयजल जैसी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हरसंभव पहल की जाएगी। इस मौके पर भ्रमण के दौरान क्षेत्र में कुछ लोगों ने प्रदूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत की। इस पर उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्या का निराकरण करने को कहा। कार्यक्रम में पार्षद प्रकाश कोरी, राजेश वर्मा, भाजपा नेता प्रीतम लोधी, ओमप्रकाश शेखावत, जगराम कुशवाह, योगेंद्र सिंह, अरविंद तोमर, जगजीत चौहान, संतोष भारतीय, रूपेश चौहान आदि मौजूद थे।



ञ्चग्वालियर विधायक जयभान सिंह पवैया ने डेढ़ करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों की रखी आधारशिला।