बाजार से लौटा और कमरे में लगा ली फांसी
ग्वालियर - थाटीपुर कुम्हरपुरा में बाजार से लौटकर अपने कमरे में पहुंचे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार दोपहर की है। कुम्हारपुरा के प्रजापति मोहल्ले में रहने वाले सीताराम प्रजापति का बेटा मुकेश ((21)) शुक्रवार की दोपहर बाजार से लौटा था। इसके बाद वह अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली। इसके पिता ने इसे कुछ देर बाद खाने के लिए बुलाया तो उसकी आवाज कमरे से बाहर नहीं आई तो उन्होंने कमरे की खिड़की से झांककर देखा यहां पर वह फांसी के फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद इसे फांसी से फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।