- Hindi News
- बच्चे की मौत के मामले में मुरैना शिशु गृह को क्लीन चिट
बच्चे की मौत के मामले में मुरैना शिशु गृह को क्लीन चिट
नगर संवाददाता - ग्वालियर
देखरेख के अभाव में नवजात बच्चे की मौत के मामले में जांच के दायरे में आए
मुरैना शिशु गृह को क्लीन चिट दे दी गई है। जांच बाल कल्याण समिति ने प्रोबेशनरी अधिकारी से कराई थी जिसमें मुरैना शिशु गृह में अव्यवस्थाएं मिलीं।
ज्ञात रहे कि मुरार सिविल हॉस्पिटल में बीते दो दिसंबर को नवजात बच्चे को महिला अस्पताल में छोड़ गई थी, इसके बाद बीमार बच्चे का इलाज ठीक से न होने के कारण उसकी मौत हो गई थी। बच्चे को कुछ दिन मुरैना शिशु गृह रखा गया था, क्योंकि ग्वालियर में शिशु गृह नहीं है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने बताया कि जांच में कुछ ऐसा सामने नहीं आया है जिसपर कार्रवाई की जा सके।
ञ्चबीमार बच्चे का ठीक से इलाज न होने के कारण उसकी मौत हो गई थी।