पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जच्चा व बच्ची को जच्चाखाने में भर्ती कराया गया

जच्चा व बच्ची को जच्चाखाने में भर्ती कराया गया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - ग्वालियर
जिला अस्पताल मुरार में शुक्रवार को एक प्रसूता ने सड़क पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। जच्चा और बच्ची दोनों की हालत में सुधार है।
लैदर फैक्टरी मुरार निवासी सुनील वाल्मीकि अपनी 24 वर्षीय पत्नी ममता को प्रसव पीड़ा होने पर जच्चाखाना मुरार की ओपीडी में लेकर आए थे। ममता का चेकअप करने के बाद डॉ. संध्या बांगड़ ने उसे भर्ती करने को कहा। पर्चे में भर्ती का लिखकर उसमें वीडीआरएल की जांच लिखी। इस पर सुनील जच्चाखाने के गेट पर खड़े गार्ड ने इस बारे में सलाह करने लगा। गार्ड में उसे पहले जांच कराने की सलाह दे दी। लिहाजा सुनील, ममता को भर्ती कराने की बजाय सीधे जिला अस्पताल में बनी पैथोलॉजी लैब में जांच के लिए पहुंच गया। ममता का ब्लड सैंपल को लेने के बाद जैसे ही वह बाहर निकला, ममता के प्रसव पीड़ा होने लगी। उसे दर्द से तड़पता देख डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ वहां पहुंच गया। जब तक उसे वार्ड में लाया जाता, प्रसव हो गया। इसके बाद ममता को जच्चाखाना में भर्ती कराया गया। ममता की नवजात बच्ची को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया।




गार्ड को हटा दिया गया है

॥गार्ड को हटा दिया गया है। जच्चा और बच्ची दोनों की हालत में सुधार है।ञ्जञ्ज

डॉ. विनोद कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन

जिला अस्पताल मुरार में सड़क पर प्रसव