- Hindi News
- जेआरएफ व नेट स्लेट के आवेदकों को आवंटित होंगी सीटें
जेआरएफ व नेट-स्लेट के आवेदकों को आवंटित होंगी सीटें
नगर संवाददाता - ग्वालियर
जेयू की ओर से आयोजित की जाने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा के नियम कमेटी ने तय कर लिए हैं। गुरुवार को हुई बैठक में कमेटी ने सीट आवंटन का फॉर्मूला तय किया। कमेटी के मुताबिक पहले जेआरएफ, नेट, स्लेट, एमफिल प्रवेश परीक्षा पास करने वाले व गेट आवेदकों को संबंधित विषय की सीटें आवंटित की जाएंगी। इसके बाद ऐसे आवेदकों को पीएचडी के लिए गाइड आवंटित किए जाएंगे।
प्रवेश कमेटी ने ऐसे आवेदकों को एक और मौका देने का निर्णय लिया है जो दो साल पहले पीएचडी प्रवेश परीक्षा में फेल हो गए थे, जबकि कोर्स वर्क की परीक्षा में पास हो गए थे। ऐसे आवेदक इस बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। बैठक में प्रो. राजीव जैन, प्रो. डीएन गोस्वामी, डॉ. शांतिदेव सिसौदिया व प्रदीप शर्मा मौजूद थे।