पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. बेटे की कसम खाकर कहता हूं कि बीपीएड के छात्र दीपांश लिटौरिया से मैंने 15 हजार रुपए नहीं मांगे। छात्र गलत आरोप लगा रहा है। इस तरह की कसम जीवाजी यूनिवर्सिटी की गोपनीय शाखा में पदस्थ कर्मचारी जयप्रकाश लक्ष्यकार ने शुक्रवार को कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला व रजिस्ट्रार प्रो. आनंद मिश्रा के सामने खाई।
उधर छात्र ने कुलपति के सामने कसम खाते हुए कहा कि कर्मचारी ने उससे 15 हजार रुपए बीपीएड की पास की मार्कशीट दिलाने के नाम पर मांगे थे। रुपए नहीं देने पर उसे परेशान किया जा रहा है। इन आरोपों के बाद जेयू प्रशासन ने डीआर आईके मंसूरी को जांच के निर्देश दिए हैं।
दीपांश का कहना था कि उसने वर्ष 2011 में स्पोर्ट मैनेजमेंट विषय का पेपर दिया था। इसमें उसे अनुपस्थित दिखाया गया है, जबकि उसने परीक्षा नियमानुसार ही दी है। इसका रिजल्ट घोषित कराने के लिए लक्ष्यकार चक्कर लगवा रहे हैं। कुलपति ने शुक्रवार को दोनों को बुलाकर उनका पक्ष सुना। पंप ऑपरेटर देख रहा गोपनीय कार्य: पंप ऑपरेटर पद पर पदस्थ जयप्रकाश लक्ष्यकार गोपनीय शाखा में 10 साल से कामकाज देख रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.