- Hindi News
- पीएस ने कहा छात्रों को दें डिजिटल डिग्री
पीएस ने कहा- छात्रों को दें डिजिटल डिग्री
ग्वालियर - छात्रों को डिग्री देरी से मिलने पर उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव जेएन कंसोटिया ने प्रदेश भर की यूनिवर्सिटी को पत्र जारी कर नाराजगी जाहिर की है।
प्रमुख सचिव ने कहा है कि समीक्षा बैठक में पाया गया कि यूनिवर्सिटी में बड़ी संख्या में डिग्रियां कुलपति के हस्ताक्षर के लिए एकत्र रहती हैं, जिससे छात्रों को डिग्री मिलने में देरी होती है। इस प्रक्रिया में सुधार करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया। प्रमुख सचिव ने कहा कि डिजिटल डिग्री का प्रावधान करने के लिए अध्यादेश में संशोधन करने की कार्रवाई होनी चाहिए। इस
व्यवस्था को शीघ्र लागू किया जाए।