- Hindi News
- नैक से निरीक्षण के लिए जेयू ने किया आवेदन
नैक से निरीक्षण के लिए जेयू ने किया आवेदन
ग्वालियर - नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिटेशन काउंसिल ((नैक)) से निरीक्षण कराने के लिए जीवाजी यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। अब यूनिवर्सिटी में जल्द ही टीम निरीक्षण के लिए आएगी। उधर उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है कि किन शासकीय कॉलेजों ने ग्रेड प्राप्त कर ली है। इसकी जानकारी 31 जनवरी तक मांगी है।
मुरैना शिशु गृह को क्लीन चिट
ग्वालियर - नवजात की मौत के मामले में मुरैना शिशु गृह को क्लीन चिट मिल गई है। यह जांच बाल कल्याण समिति ने प्रोबेशनरी अधिकारी से कराई थी। ज्ञात रहे कि मुरार सिविल हॉस्पिटल में बीते दो दिसंबर को एक महिला नवजात बच्चे को छोड़ गई थी। बच्चे को कुछ दिन मुरैना शिशु गृह रखा गया था। बाद में बच्चे की मौत हो गई थी।