पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. बाजार में अपने घर जा रहे बुजुर्ग तांगा चालक को एक सांड़ ने सींग पर उठाया और उछाल दिया। जमीन पर गिरने के बाद बुजुर्ग कुछ देर तक तड़पा और इसके बाद उसकी मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात लगभग दस बजे का है।
गुर्जर साहब की पायगा, मामा का बाजार में रहने वाले छोटे खां (60) तांगा चलाते हैं। शुक्रवार की रात लगभग दस बजे वे तांगा सिकंदर कंपू पर खड़ा करके पैदल घर लौट रहे थे। जैसे ही वे घर नजदीक पहुंचे एक सांड़ इनके पीछे पड़ गया, इसने बुजुर्ग को सींगों पर उठाकर उछाल दिया। लगभग बीस फीट उछलने के बाद वे जमीन पर गिरे और कुछ देर तड़पने के बाद उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे माधौगंज थाने के टीआई संजीव नयन शर्मा ने इनके परिजन को सूचना देने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताओ क्या कमी है मेरे प्यार में: बताओ मेरे प्यार में क्या कमी है, जो तुम मुझे पसंद नहीं करती हो। यह कहकर सिपाही की बेटी को परेशान करने वाले के खिलाफ बहोड़ापुर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छेड़छाड़ करने वाला युवक भी पुलिसकर्मी का बेटा बताया जाता है। बहोड़ापुर इलाके में रहने वाली किशोरी गुरुवार की दोपहर स्कूल से लौट रही थी इसी दौरान संतोष नरवरिया ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।
सिकंदर कंपू स्थित स्टैंड पर रात दस बजे तांगा खड़ा कर घर जा रहे छोटे खां की मौत
नामी विदेशी ब्रांडों की नकली घडिय़ां बेचने वाले कारोबारी को पुलिस ने महाराज बाड़े की राज मार्केट से पकड़ा है। इसके कब्जे से 499 घडिय़ां मिली हैं। अगर ये घडिय़ां ब्रांडेड कंपनियों के मार्केट रेट पर बेची जातीं तो इनकी कीमत लगभग पंद्रह लाख रुपए होती।
पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यूनाइटेड ओवरसीज ट्रेडमार्क कंपनी के फील्ड ऑफिसर नितिन गुप्ता ने एसपी संतोष कुमार सिंह से शिकायत की थी कि अमेरिकन ब्रांड्स की नकली घडिय़ां राज मार्केट स्थित मनीष टाइम्स पर बेची जा रही हैं। इस सूचना पर सीएसपी दीपक भार्गव, टीआई एसके चतुर्वेदी ने दबिश देकर यहां से कारोबारी मनीष वाधवानी को गिरफ्तार कर 499 घडिय़ां बरामद कर लीं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.