- Hindi News
- लीगल एड क्लीनिक में विधिक पीडि़तों को मिलेगी राहत
लीगल एड क्लीनिक में विधिक पीडि़तों को मिलेगी राहत
नगर संवाददाता - ग्वालियर
विधि के क्षेत्र में पीडि़त व्यक्ति लीगल एड क्लीनिक का लाभ ले सकेंगे। यह विचार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला व सत्र न्यायाधीश जगदीश बाहेती ने शुक्रवार को सेंट्रल जेल में लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नवीन शर्मा ने कहा कि लोगों को कानूनी सहायता देने के लिए लीगल एड क्लीनिक तहसील स्तर तक खोले जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक अधिकारी हर्ष राज दुबे ने किया। इस अवसर पर उप अधीक्षक जेल एमएस पाल व जेलर पीआर सेंडे भी उपस्थित रहे।
सहायता लेने आया बंदी: लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ होते ही एक बंदी राम बाबू ने जिला न्यायाधीश से अपने प्रकरण की सुनवाई के लिए वकील की नियुक्ति में मदद का निवेदन किया।