पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूलभूत सुविधाओं के लिए हरसंभव प्रयास : सुनीता

मूलभूत सुविधाओं के लिए हरसंभव प्रयास : सुनीता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने में कोई कसर बाकी नहीं रहने दी जाएगी। यह बात वार्ड 60 की पार्षद सुनीता वीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पवनसुत कालोनी हुरावली ए ब्लॉक में सीवर लाइन के कार्य के लिए भूमिपूजन में कही। इस मौके पर क्षेत्र में बसे कुशवाह मोहल्ले के लोगों ने अपनी गली में सीवर लाइन डलवाने की मांग रखी। इस पर पार्षद ने भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का जल्द निराकरण कराया जाएगा। इस मौके पर युवा कांग्रेस ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, जयदेव शर्मा, राजेश गुप्ता, रशीद खान, नरेश कुशवाह, संजय भारद्वाज, महेश पाठक, अशोक यादव, अशोक कौरव, अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद थे।