एसडीजीएम ने किया इरकमटेक का निरीक्षण
ग्वालियर - रेलवे के इलाहाबाद मुख्यालय से एसडीजीएम ((विजिलेंस)) एस स्वरूप शुक्रवार सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेस से ग्वालियर आए। श्री स्वरूप ने स्टेशन का निरीक्षण किया और उसके बाद वह महाराजपुरा स्थित इरकमटेक पहुंचे। श्री स्वरूप ने दोपहर से शाम तक निरीक्षण किया और रात में स्टेशन पर पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा की। फिर बुंदेलखंड से इलाहाबाद रवाना हो गए।
टावर वेगन ओवरशूट: आगरा से ग्वालियर आ रही रेलवे की टावर वेगन शुक्रवार दोपहर 2.45 बजे बिरलानगर से ग्वालियर आते हुए रेड सिग्नल से ओवरशूट कर गई। सिग्नल से कुछ आगे वेगन को रोक लिया गया। स्टेशन पर इंटरसिटी प्लेटफॉर्म पर होने के कारण रेड सिग्नल दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।