सीबीएसई 28 पदों पर करेगा रिक्रूटमेंट
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
स्कूलों के टीचर्स को असिस्टेंट प्रोफेसर और डिप्टी डायरेक्टर बनने का मौका मिलेगा। इसमें टीचर्स ऑनलाइन एप्लीकेशन सिस्टम से आवेदन कर सकेंगे। हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ((सीबीएसई)) ने अपनी वेबसाइट पर सर्कुलर जारी किया है। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर एंड जाइंट डायरेक्टर के दो, असिस्टेंट प्रोफेसर एंड डिप्टी डायरेक्टर का एक, असिस्टेंट प्रोफेसर एंड असिस्टेंट डायरेक्टर का 21, डिप्टी डायरेक्टर ((ट्रेनिंग)) का एक, डिप्टी डायरेक्टर ((असेसमेंट एंड इवेल्यूएशन)) का एक, असिस्टेंट डायरेक्टर ((असेसमेंट एंड इवेल्यूएशन)) का दो पोस्ट रिक्त है। इसमें अनरिजव्र्ड कैटगरी की 17, एससी की 4, एसटी की एक और ओबीसी की 6 सीटें रिजव्र्ड हैं।