सीए स्टडी अब ऑनलाइन
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ((आईसीएआई)) ने चार्टर्ड एकउंटेंट स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन सेवा शुरू की है। इस सुविधा के बाद स्टूडेंट्स को ऑनलाइन बैच में सीट अलॉट की जाएगी। साथ ही कोर्स पूरा होने के बाद उन्हें सर्टिफिकेट भी ऑनलाइन मोड में मिलेगा। इन कोर्स से संबंधित स्टूडेंट्स के समय-समय पर ऑनलाइन फीडबैक भी लिए जाएंगे। इसमें टीचर्स की क्लास लेने के लिए अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें हर बैच के लिए सारी एक्टिविटी ऑनलाइन की जाएंगी। इस सुविधा के बाद ओपी, आईटीटी और जीएमसी कोर्स की पढ़ाई ऑनलाइन हो सकेगी।
द्बष्ड्डद्ब- ह्वश्चस्रड्डह्लद्ग
क्या सीखेंगे- प्रोफेशनल के साथ इंटरपर्सनल एंड मैनेजमेंट स्किल्स।
जीएमसीएस ((जनरल मैनेजमेंट एंड कम्यूनिकेशन स्किल्स))
खासियत- जनरल मैनेजमेंट एंड कम्युनिकेशन स्किल्स 15 दिन का कोर्स है। यह उन स्टूडेंट्स के लिए है। जिन्होंने दो साल पहले आर्टिकलशिप की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। स्टूडेंट्स क्लाइंट्स इंटरेक्शन और ग्रुप डिस्कशन के बारे में प्रैक्टीकल नॉलेज लेंगे।
क्या सीखेंगे- प्रोफेशनल लाइफ में यूज होने वाली आईटी टूल और टेक्नीक की जानकारी
आईटीटी ((इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग))
खासियत- यह सीए स्टूडेंट्स के लिए आईटी का 100 घंटे का ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इसमें स्टूडेंट्स को आईटी की थ्योरिटिकल और प्रैक्टीकल ट्रेनिंग दी जाएगी। यह 40 दिन का प्रोग्राम है। इसमें प्रतिदिन तीन से चार घंटे स्टूडेंट्स को देने होंगे। इसकी फीस चार हजार रुपए है।
क्या सीखेंगे- इससे स्टूडेंट्स इफेक्टिव कम्यूनिकेशन और प्रजेंटेशन स्किल्स सीखेंगे।
ओपी ((ओरिएंटेशन प्रोग्राम))
खासियत- यह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 35 घंटे का होगा। इसमें स्टूडेंट्स को मैनेजरियल स्किल्स, सॉफ्ट स्किल्स और कम्यूनिकेशन के गुर सिखाए जाएंगे। इससे स्टूडेंट्स बिजनेस मैनेजर के रूप में काम कर सकें। यह प्रोग्राम स्टूडेंट्स को आर्टिकल असिस्टेंट बनने से पहले जॉइन करना होगा।