‘गुरु मेरी पटिया पे राम नाम लिख दे’
ग्वालियर. माधव सत्संग आश्रम महादजी पार्क में साधना सत्संग के दौरान शनिवार को ‘गुरु मेरी पटिया पे राम नाम लिख दे’ भजन पर साधक झूम उठे। संत सत्यानंद महाराज द्वारा स्थापित आध्यात्मिक साधना केंद्र ‘श्रीराम शरणम्’ की ओर से आश्रम में तीन दिवसीय सत्संग चल रहा है। शुभारंभ दोपहर साढ़े तीन बजे हुआ। इस दौरान ब्रह्मलीन संत डॉ. विश्वामित्र महाराज के रिकॉर्ड किए गए प्रवचन का प्रसारण किया गया।