पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में पांच सौ जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

शहर में पांच सौ जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. गणतंत्र दिवस पर ५०० जवानों को शहर भर में गश्त और चेकिंग के लिए तैनात किया गया है। शनिवार को भीड़-भरे स्थानों पर बम डिस्पोजल स्क्वाड ने चेकिंग की। वहीं, एसपी संतोष कुमार सिंह ने मातहतों को निर्देश दिए कि हर चौराहे पर चेकिंग होनी चाहिए। क्यूआरएफ की एक कंपनी को भी तैयार रखा गया है। वहीं, मेले में सैलानियों के ज्यादा संख्या में पहुंचने की उम्मीद के चलते सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।